प्रश्नोत्तरी - 044

1. 'मिल्क ऑफ़ मैग्निशिया' क्या होता है? --- मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
02. निम्न में से कौन-सी अश्रु गैस है? --- क्लोरोपिक्रिन
03. निम्न में से कौन वायु को सबसे अधिक प्रदूषित करता है? --- कार्बन मोनोक्साइड
4. कोई भी गैस निम्न स्थिति में आदर्श गैस के रूप में व्यवहार करती है? --- निम्न दाब और उच्च ताप
05. निम्नलिखित में से किसमें एन्जाइम्स नहीं पाए जाते हैं? --- विषाणु
6. एडवर्ड जेनर ने किसकी खोज की थी? --- चेचक का टीका
7. एड्स होने का क्या कारण है? --- T-4 लिम्फोसाइट्स की कमी
8. एड्स वायरस क्या होता है? --- एक सूची आर.एन.ए.
09. शैवालों की कोशिका भित्ति किस पदार्थ की बनी होती है? --- सेल्यूलोज
10. लाल सागर का लाल रंग निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण होता है? --- शैवाल
11. गलगण्ड रोग से कुछ समुद्री खरपतवार खाने से बचा जा सकता है, क्योंकि इसमें पाया जाता है --- -आयोडीन
12. पेनीसिलीन की खोज किसने की थी? --- अलेक्ज़ेण्डर फ्लेमिंग ने
13. लाइकेन निम्न में से किसके सूचक होते हैं? --- वायु प्रदूषण के
14. कुनैन किससे प्राप्त होता है? --- सिनकोना से
15. फूलगोभी का खाने योग्य भाग कौन-सा होता है? --- पुष्पक्रम
16. सामान्यत: अंकुरण के लिए किसकी आवश्यकता नहीं होती है? --- प्रकाश
17. 'तना काट' आमतौर पर किसके प्रवर्धन के लिए प्रयोग किया जाता है? --- गन्ना
18. नारियल का खाने योग्य भाग कौन-सा होता है? --- भ्रुणपोष
19. आम के पौधे का वानस्पतिक नाम क्या है? --- मेन्जीफेरा इण्डिका
20. निषेचन क्रिया क्या है? --- एक नर युग्मक का अण्डाणु से संयोजन
21. संसार का सबसे बड़ा पुष्प कौन-सा है? --- रेफ्लेसिया
22. जीवनचक्र की दृष्टि से पौधे का सबसे महत्त्वपूर्ण अंग कौन-सा है? --- पुष्प
23. मानव शरीर में रक्त का शुद्धीकरण कहाँ पर होता है? --- वृक्क में
24. सफ़ेद रक्त कण (W.B.C.) का मुख्य कार्य क्या है? --- रोग प्रतिरोधक क्षमता धारण करना
25. राजस्थान में ताँबे का विशाल भण्डार किस क्षेत्र में स्थित है? --- खेतड़ी क्षेत्र में
26. भारत की प्रमुख धान्य फ़सल कौन-सी है? --- चावल
27. पत्तियों के दो मुख्य कार्य होते हैं --- -प्रकाश संश्लेषण व वाष्पोत्सर्जन
28. डॉक्टर, चित्रकार, शिल्पकार आदि के द्वारा उपयोग किये जाने वाले कैल्सियम सल्फ़ेट का लोकप्रिय नाम क्या है? --- प्लास्टर ऑफ़ पेरिस
29. सोने के आभूषण बनाते समय उसमें कौन-सी धातु मिलायी जाती है? --- ताँबा
30. निम्नलिखित में से सबसे भारी धातु कौन-सी है? --- ओस्मियम
31. निम्न में से आग बुझाने वाली गैस कौन-सी है? --- कार्बन डाइऑक्साइड
32. रात्रि में पेड़ के नीचे सोना हानिकारक होता है, क्योंकि पेड़ छोड़ते हैं --- -कार्बन डाइऑक्साइड
33. मानव शरीर में प्रचुर मात्रा में कौन-सा तत्व होता है --- -ऑक्सीजन
34. टमाटर सॉस में पाया जाता है --- -ऐसीटिक अम्ल
35. 'बायोलॉजी' के जन्मदाता के रूप में किसे जाना जाता है? --- अरस्तू
36. किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया जाता है? --- मूंगफली
37. कोशिका को एक निश्चित रूप कौन प्रदान करती है? --- कोशिका भित्ति
38. पत्तियों को हरा रंग किसके द्वारा प्राप्त होता है? --- क्लोरोप्लास्ट
39. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी संस्थान कहाँ स्थित है? --- नागपुर में
40. 'भूरी क्रांति' किससे संबंधित है? --- उर्वरकों के उत्पाद से
41. मादा पशुओं में बच्चे पैदा होते समय कौन-सा हॉर्मोन अधिक सक्रिय होता है? --- ऑक्सीटोसिन
42. भारत का कौन-सा राज्य 'एशिया की अण्डे की टोकरी' के नाम से जाना जाता है? --- आन्ध्र प्रदेश
43. "भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान" कहाँ स्थित है? --- बरेली
44. 'लाल क्रांति' किससे संबंधित है? --- माँस उत्पादन से
45. मुर्गियों की सबसे ख़तरनाक बीमारी कौन-सी है? --- रानीखेत
46. दूध का घनत्व किस यंत्र की सहायता से ज्ञात किया जाता है? --- लैक्टोमीटर
47. भारत में सर्वाधिक पशुधन किस राज्य में पाया जाता है? --- उत्तर प्रदेश
48. निम्नलिखित में से किसके दूध में वसा की सर्वाधिक मात्रा पायी जाती है? --- रेण्डियर
49. 'गरीबों की गाय' के नाम से किसे जाना जाता है? --- बकरी
50. दुधारु गाय की मुख्य पहचान क्या होती है? --- अयन पूर्ण विकसित होता है।,दुग्ध नलिका उभरी रहती है।,दुग्ध नलिका टेढ़ी-मेढ़ी होती है।

No comments:

Post a Comment