रेलवे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान

रेलवे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी सामान्य ज्ञान

1. विख्यात तट मंदिर कहाँ स्थित है ?
उत्तर : मामल्लपुरम
2. `बाउल’ गायकों के साथ कौन-सा भारतीय प्रदेश सम्बद्ध है ?
उत्तर : पश्चिम बंगाल
3. `मृदंग’ क्या होता है ?
उत्तर : दो मुँह वाला ढोल
4. किसी वस्तु की त्रिविमीय छवियाँ रिकॉर्ड तथा पुनरुत्पादित करने की तकनीक को क्या कहा जाता है ?
उत्तर : होलोग्राफी
5. पेंसिल का `सिक्का’ किस चीज का बना होता है ?
उत्तर : ग्रेफाइट का
6. शक् संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग का अंतिम महीना है ?
उत्तर : फाल्गुन
7. मई 1998 में पोखरण आण्विक परीक्षण करने की `संक्रिया’ का कूट नाम क्या था ?
उत्तर : शक्ति
8. वयस्क मानव में रुधिर की रचना किसके द्वारा की जाती है ?
उत्तर : लाल अस्थिमज्जा द्वारा
9. `द स्ट्रगल इन माई लाइफ’ के लेखक हैं
उत्तर : नेल्सन मंडेला
10. शब्द `क्यू’ का सम्बन्ध किस खेल से है ?
उत्तर : बिलियर्ड्स से
11. `नवानगर’ के महाराजा जाम साहब क्रिकेट में किस नाम से प्रसिद्ध थे ?
उत्तर : रंजीत सिंह जी विभाजी
12. आधुनिक हिन्दी का जनक सामान्यतया किसे माना जाता है ?
उत्तर : भारतेन्दु हरिश्चंद्र को
13. बंगला फिल्म `पाथेर पांचाली’ का निर्देशन किसने किया था ?
उत्तर : सत्यजीत राय
14. कर राजस्व से सरकार की आय का सबसे बड़ा स्रोत क्या है ?
उत्तर : उत्पाद शुल्क
15. रेल के डिब्बे कहाँ बनाए जाते हैं ?
उत्तर : कपूरथला तथा पेराम्बूर में

No comments:

Post a Comment