दिल के लिए खाएं ये रेड फूड्स

दिल के लिए खाएं ये रेड फूड्स

लाल रंग की शिमला मिर्च, चेरी, टमाटर आदि दिल के लिये बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें मिनरल, विटामिन, एंटी-ऑक्‍सीडेंट तथा बहुत सारे पौष्टिक तत्‍व पाये जाते है।

1
दिल के लिए लाल आहार

दिल शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, इसलिए दिल के स्वास्‍‍थ्य पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। आप अपने आहार में लाल रंग के खाद्य पदार्थों को शामिल कर आप हृदयरोग व हृदयाघात के खतरे से बच सकते है। लाल रंग के आहार में मिनरल, विटामिन, एंटी-ऑक्‍सीडेंट तथा बहुत सारे पौष्टिक तत्‍व पाये जाते है। लाल रंग की शिमला मिर्च, चेरी, टमाटर आदि दिल के लिये बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आप चाहें तो इन फलों को कच्‍चा, जैम, आचार, सलाद के रूप में खा सकते हैं।

2
चुकंदर

चुकंदर आयरन, कैल्‍शियम, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर है। चुकंदर में मौजूद एंथॉयनिंस नामक तत्‍व इसे गहरा लाल रंग प्रदान करता है। एंथॉयनिंस एक शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट है, जो दिल की रक्षा करता है। इसके अलावा चुकंदर में नाइट्रेट नामक केमिकल भी होता है जो रक्त के दबाव को कम कर दिल की बीमारी के जोखिम को भी कम करता है।

3
टमाटर

टमाटर, लाइकोपीन नामक एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होता हैं। टमाटर को लाल रंग देने वाला लाइकोपीन फ्री रेडिकल्‍स से होने वाले नुकसान से बचाता हैं। टमाटर पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से एक अन्य महत्‍वपूर्ण पोषक तत्व हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, बीटाकेरोटीन, विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

4
लाल शिमला मिर्च

लाल‍ शिमला मिर्च एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होने के कारण इसमें संतरे से तीन गुणा ज्‍यादा विटामिन सी होता है। इसके अलावा दिल के लिए स्‍वस्‍थ फाइबर भी होता है जो कोलेस्‍ट्रॉल को नियंत्रित रखने में आपकी मदद करता है।

5
स्ट्रॉबेरी

स्‍ट्रॉबेरी फोलेट का बहुत बड़ा स्रोत है जो दिल के समग्र स्‍वास्‍थ्‍य के लिए महत्‍वपूर्ण होता है। कुछ शोधों के अनुसार, स्ट्रॉबेरी सूजन को कम करने और ऑक्सीकरण से एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) की रक्षा करने में मदद करता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी में फ्लेवनॉइड्स भी होता है जो दिल की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

6
चेरी

चेरी दिल को स्‍वस्‍थ रखने वाला फल है, न सिर्फ विटामिन सी जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट के कारण बल्कि यह फाइबर और पोटेशियम का एक अच्‍छा स्रोत भी है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन हृदय रोगों को रोकने में मदद करता हैं। पोटेशियम ब्‍लड में मौजूद सोडियम को कम कर रक्तचाप को नियंत्रित करता है। जिससे दिल को स्‍वस्‍थ रखने में मदद मिलती है।

7
अंगूर/रेड वाइन

रेड वाइन या लाल अंगूर विटामिन सी और एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर फूड है। अंगूर से बना रेड वाइन में एचडीएल जैसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) और पॉलीफिनॉल, होता है जो रक्त वाहिकाओं को साफ कर ब्‍लॉकेज के खतरे को कम करता है। यह दिल के लिये अच्‍छा होता है क्‍योंकि यह ब्‍लड में कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम करता है। यदि आप रेड वाइन पसंद नहीं करते तो अंगूर का रस आपके लिए एक अच्‍छा विकल्प हो सकता है।

8
अनार

अनार में पाया जाने वाले विटामिन ए, सी और ई सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके अलावा यह पोटेशियम और एंटीऑक्‍सीडेंट से भी भरपूर होता हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में हुए एक शोध के अनुसार, अनार के जूस को दिल के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद पाया गया। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होने के कारण धमनियां कॉलेस्ट्रॉल से ब्लॉक नहीं होती है। इसके अलावा अनार में पाया जाने वाला एंटीऑक्‍सीडेट से भरपूर आइसोफ्लेवोंस नामक तत्‍व दिल को स्‍वस्‍थ रखने में मददगार होता है।

No comments:

Post a Comment