प्रश्न 1. आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?
उत्तर : क्षोभ मंडल में उपस्थित धूल के कण प्रकाश को इधर- उधर बिखेर देते है परन्तु श्वेत प्रकाश के नीले रंग को परावर्तित कर देते हैं। इसी कारण आकाश का रंग नीला दिखाई देता है।
प्रश्न 2. मछली को जल से बाहर निकालने पर वह क्यों मर जाती है?
उत्तर : मछली जलीय प्राणी है यह गिलो द्वारा श्वसन क्रिया करती है। गिल्स जल में घुसी आक्सीजन को अवशोषित करके CO2 बाहर निकालते है। मछली के थोड़ी देर के लिए जल से बाहर निकाल देने पर श्वसन क्रिया बंद हो जाती है अतः वह मर जाती है।
प्रश्न 3. बिजली और टेलीफोन के खम्भों के बीच तार कसकर क्यों नहीं लगाये जाते हैं?
उत्तर : यह तो हम सभी जानते ही हैं कि बिजली और टेलीफोन के तार दो खम्भों के मध्य कसकर नहीं बांधें जाते हैं क्योंकि यदि इन्हें कसकर लगाया जाये तो सर्दी के दिनों में ताप कम होने पर ये सिकुड़ कर टूट सकते हैं अतः तारों को ढीला छोड़ा जाता है।
प्रश्न 4. ढलता हुआ सूरज हमें लाल क्यों नजर आता है?
उत्तर : जब सूरज ढल रहा होता है, तब रोशनी में मौजूद रंगों को हम तक पहुँचने के लिए काफी लम्बा रास्ता तय करना पड़ता है जो बहुत सघन होता है। नीले रंग के बिखर जाने के बाद सिर्फ लाल और नारंगी रंग ही बचते हैं जो हमारी आँखों तक सीधे पंहुचते हैं। और यही कारण है कि सूर्यास्त के समय आसमान में लाल रंग होता है और सूरज भी लाल नजर आता है।
प्रश्न 5. पानी में रखी पेन्सिल मुड़ी हुई दिखाई क्यों देती है?
उत्तर : यदि पानी में कोई सीधी छड़ तिरछी डाली जाये तो उसके डूबे हुए भाग का प्रत्येक बिंदु अपवर्तन के कारण अपनी वास्तविक स्थिति के ऊपर उठा दिखाई देता है जिससे पेन्सिल मुड़ी हुई प्रतीत होती है।
प्रश्न 6. कम्बल को डंडे से मारने पर धुल क्यों उड़तीं है?
उत्तर : जब हम कम्बल पर डंडा मारते है तो कम्बल आगे की ओर गति करता है, धुल के कण जड़त्व के कारण अपने स्थान पर रह जाते है इस प्रकार कम्बल एवं धुल के कण अलग-अलग हो जाते है तथा धुल नीचे की ओर गिरने से उड़ती हुई प्रतीत होती है।
प्रश्न 7. एक भारी कम्बल की अपेक्षा दो पतले कम्बलों का प्रयोग करने पर सर्दी कम क्यों लगती है ?
उत्तर : जब दो कम्बलों का प्रयोग किया जाता है तो दोनों कम्बलों के बीच में हवा की परत बन जाती है | वायु ऊष्मा की कुचालक होती है इस कारण वह अन्दर की गर्मी को बाहर नहीं आने देती और दो कम्बलों के प्रयोग से सर्दी कम लगती है |
प्रश्न 8. पानी के पैंदे पर रखा सिक्का ऊपर उठा हुआ क्यों दिखाई देता है?
उत्तर : पानी के पैंदे पर रखे सिक्के का ऊपर उठा हुआ दिखाई देने का प्रमुख कारण प्रकाश का अपवर्तन है। बिंदु 0 पर रखे सिक्के से चलने वाली प्रकाश किरणें पानी की सतह से अपवर्तित होकर नेत्र में प्रवेश करती है। इन अपवर्तित किरणों को पीछे की ओर बढ़ाने पर जहाँ पर भी मिलेगी वहीँ हमें सिक्का दिखाई देगा अर्थात 0 से0। पर दिखाई देगा।
प्रश्न 9. सड़क पर चलते समय केले के छिलके पर पाँव पड़ जाने पर व्यक्ति क्यों फिसल जाता है?
उत्तर : सड़क पर चलते समय व्यक्ति अपने पैरों से जमीन को पीछे की ओर धकेलता है। जिससे उसके पैर एवं जमीन के मध्य घर्षण बल भी कार्य करता है लेकिन पैर के नीचे केले के छिलके के आने पर पैर से केला पीछे जाता है और केले के चिकने होने के कारण घर्षण न होने के कारण व्यक्ति फिसल जाता है।
प्रश्न 10. तारे टूटते हुए क्यो दिखाई देते है?
उत्तर : अन्तरिक्ष में अनेकों बड़ी-बड़ी रचनाएँ उपस्थित है जो पृथ्वी से अरबों किलोमीटर की दुरी पर स्थित है जिन्हें हम तारों के रूप में देखते है। जब वे बाहरी अन्तरिक्ष से वायुमंडल में प्रवेश करते है तो हवा की रगड़ से गर्म होकर चमकने लगते है ये उल्कायें भी कहलाती है अधिकांश उल्कायें वायुमंडल में पूरी तरह जल जाती हैं लेकिन कुछ बड़े उल्का पिण्ड पृथ्वी तक पहुँच जाते हैं उन्हें जब गिरता हुआ देखते है तो हम कहते है कि तारा टूट रहा है।
प्रश्न 11. खटाई डालने पर दूध क्यों फट जाता है?
उत्तर : दूध में जल, वसा, कार्बोहाइड्रेड तथा अकार्बनिक लवण होते हैं। केसीन नामक फास्फो प्रोटीन भी उपस्थित होता है। जब कोई अम्ल या खटाई दूध में मिलाई जाती है तो यह वसा तथा केसीन आपस में मिलकर थक्का बना लेते है तथा यह पात्र की तली में बैठ जाते है। तथा जल, कार्बोहाइड्रेड व लवण ऊपर तैरते रहते हैं इस क्रिया को हम दूध का फटना कहते हैं।
प्रश्न 12. दिन में तारे दिखाई क्यों नही देते हैं?
उत्तर : पृथ्वी के चारों ओर सघन वायुमंडल है जो कि सूर्य के प्रकाश के चारों ओर बिखेर देता है जिससे दिन में आकाश चमकदार हो जाता है तथा तारे दिखाई नहीं देते है जबकि चाँद पर जहाँ वायुमंडल नहीं है वहाँ दिन में भी तारे देखे जा सकते हैं।
प्रश्न 13. महिलाओं एवं बच्चो की आवाज़ पुरुषों की अपेक्षा सुरीली क्यों होती है?
उत्तर : महिलाओं एवं बच्चों कि आवाज पुरुषों की तुलना में सुरीली होती है क्योकि महिलाओं एवं बच्चों के वाकयन्त्र की आवृति पुरुषों से अधिक होती है। ध्वनि की आवृति जितनी अधिक होगी, ध्वनि उतनी ही अधिक सुरीली होती है। यही कारण है कि महिलाओं की आवाज़ पुरुषों की तुलना में सुरीली होती है।
प्रश्न 14. पक्षी हवा में क्यों उड़ पाते हैं?
उत्तर : पक्षियों में पंख होते हैं जो अग्रपाद के रूपांतरण होते हैं। इनकी हड्डियाँ खोखली तथा फेफड़ों में वायुकोष होते है जो शरीर को हल्का बनाते हैं। इस प्रकार शरीर के हल्केपन तथा पंखों की सहायता से पक्षी हवा में सरलता से उड़ पाते हैं।
प्रश्न 15. कई महिलाओं में पुरुषों की तरह ढाढ़ी आने लगती है। इसका क्या कारण है?
उत्तर : कई महिलाओं में पुरुषों की तरह ढाढ़ी आने का मुख्य कारण पुरुष जनन हार्मोन एस्ट्रोजन की अधिकता है जिसके कारण अंडजनन की क्रिया बाधित होने लगती है।
प्रश्न 16. ट्यूबलाइट का बटन दबाते ही तेज प्रकाश कैसे उत्पन्न होता है?
उत्तर : ट्यूबलाइट में काँच की नली के दोनों सिरों पर टंगस्टन धातु के तंतु होते है तथा इसमें अल्प दाब पर पारे की वाष्प भरी रहती है। जैसे ही बटन दबाया जाता है टंगस्टन तन्तु से इलेक्ट्रोन उत्सर्जित होते है तथा पारे की वाष्प के अणुओं को आयनित कर देते है जिससे दीप्त विसर्जन होता है इनमें से कुछ प्रकाश तरंगों की तरंग दैधर्य अल्प होती है जिन्हें हम देख नहीं पाते है। अतः इन अदृश्य प्रकाश तरंगों को दृश्य प्रकाश तरंगों में परिवर्तित करने के लिये नली के भीतर की सतह पर प्रतिदीप्त पदार्थ पोत दिया जाता है जो अदृश्य प्रकाश को दृश्य प्रकाश में परिवर्तित करता है इससे ट्यूब लाइट से अधिक प्रकाश प्राप्त होता है।
प्रश्न 17. आतिशबाजी का रॉकेट ऊँचाई पर जाकर पुन: पृथ्वी पर आ जाता है किन्तु रॉकेट पुन: पृथ्वी की ओर लौटकर क्यों नहीं आता है?
उत्तर : रॉकेट पलायन वेग से प्रक्षेपित होता है अतः यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र को पार कर जाता है जिससे उस पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल कार्य नहीं करता तथा वह पुनः पृथ्वी की ओर लौट कर आता है।
प्रश्न 18. कैसे रंग देता है पान, मुख को?
उत्तर : पान बनाते समय कत्था व चुना लगाया जाता है। इस कत्थे में एक पदार्थ होता है जिसे "कतेचू" कहते है। यह कतेचू चूने से बने क्षारीय माध्यम में आक्सीजन से क्रिया करके कतेचूटैनिक अम्ल बनाता है। यह कटैचू टैनिक अम्ल लाल रंग का यौगिक होता है जो मुख को रंग देता है।
प्रश्न 19. नान स्टिक बर्तनों में खाना क्यों नहीं चिपकता?
उत्तर : नान स्टिक बर्तनों में टेफ्लान की परत चढ़ी होती है। टेफ्लान फ़्लोरिनयुक्त पालीमर है जिसका रासायनिक नाम पोलिट्रेटा फ़्लुरोइथिलीन है। यह उष्मा के प्रभावों के प्रति अत्यन्त प्रतिरोधी होता है इसका घर्षण गुणांक भी बहुत कम होता है तथा इसमें एन्टीस्टिक गुण भी होता है अतः इसमें खाना पकाने पर खाना नहीं चिपकता।
प्रश्न 20. कैसे भर जाते हैं जख्म?
उत्तर : जैसे ही त्वजा पर कोई कट लगता है, कटी हुई रक्त वाहिनी से रक्त बाहर आने लगता है तथा रक्त में मौजूद फिबरिन नामक प्रोटीन लम्बे तन्तु बनाने लगती है। जो आपस में मिलकर थक्का बुन लेते है। थक्का घाव को ढककर रक्त प्रवाह को बंद कर देता है। रक्त का थक्का बनने के साथ-साथ श्वेत रुधिर कणिकाएं भी घाव में आ जाती है तथा अन्दर प्रवेश करने वाले जीवाणु पर आक्रमण कर उन्हें नष्ट कर देती है। थक्के के नीचे कट के किनारों पर कोशिकायें शीघ्रता से विभाजित होने लगती है तथा कटके ऊपर आवरण बनाने लगती है। चार पाँच दिन में यह आवरण मोटा होकर त्वजा की नई परत बना देता है तथा घाव भरने की क्रिया पूरा होने के बाद एक शुष्क पपड़ी उतर जाती है।
प्रश्न 21. वर्षा ऋतु में कपड़े देर से क्यों सूखते हैं?
उत्तर : वर्षा ऋतु में कपड़े देर से सूखते हैं क्योंकि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से वाष्पीकरण की दर धीमी हो जाती है जिससे कपड़े देर से सूखते हैं।
प्रश्न 22. त्वचा द्वारा हमें स्पर्श का ज्ञान कैसे होता है?
उत्तर : त्वजा में संवेदी कोशिकायें होती है, जो तंत्रिकाओं से जुडी होती है। विभिन्न प्रकार के उद्दीपनों को ग्रहण करने के लिये विभिन्न प्रकार की संवेदी कोशिकायें होती है। स्पर्श की संवेदी कोशिकाओं द्वारा ग्रहण की गई सूचना तंत्रिकाओं द्वारा मस्तिष्क को पहुँचाती है तथा हमें स्पर्श का ज्ञान होता है।
प्रश्न 23. कुत्ता अपने मुख से जीभ बाहर निकल कर साँस क्यों लेता है ?
उत्तर : कुत्ता अपने शरीर के ताप को कम करने के लिए जीभ को बाहर निकाल कर साँस लेता है क्योंकि जीभ बाहर निकाल कर साँस लेने से जीभ पर मौजूद जल का वाष्पीकरण होता है इस प्रक्रिया में जीभ से पर्याप्त मात्रा में ऊष्मा का ली जाती है और शरीर का ताप कम हो जाता है
प्रश्न 24. समुद्र नीला क्यों दिखाई देता है?
उत्तर : समुद्र के पानी का रंग भी वास्तव में उपलब्ध पानी के रंग की तरह कोई रंग नहीं होता फिर भी यह नीला दिखाई देता है क्योंकि जब सूर्य के प्रकाश की किरणें समुद्र पर गिरती है, विशेषकर उस जगह पर जहाँ इसका जल गहरा और स्वच्छ होता है तो वहाँ से परावर्तित होने के बाद इस प्रकाश में मौजूद सात रंगों में से केवल नीला रंग ही हमारी आँखों तक पहुँचता है यही कारण है कि समुद्र हमें नीला दिखाई देता है।
प्रश्न 25. मोमबत्ती जब जलती है तो मोम पिघल कर बहने क्यों लगता है?
उत्तर : जब मोमबत्ती को जलाया जाता है तो उष्मा पाकर मोम के अणु दूर-दूर हो जाते है क्योंकि उष्मा अणुओ के मध्य लगने वाले आकर्षण बल को कमजोर कर देता है जिससे अणु गति करने के लिये स्वतन्त्र हो जाते है तथा वह द्रव अवस्था में आ जाने से पिघलकर बहने लगती है।
प्रश्न 26. भूकम्प क्यों आते है?
उत्तर : पृथ्वी के अन्दर होने वाली हलचल से उत्पन्न कम्पन्न को भूकम्प कहते हैं। भूकम्प आने का मुख्य कारण भूगर्भीय चट्टानों में लचीलापन होने,ज्वालामुखी के फटने, महाद्वीपो के आकर्षण, पृथ्वी की आतंरिक चट्टानों में सिकुड़ने अथवा चट्टानों के आपस में टकराने से उस क्षेत्र विशेष की भूमि में कम्पन्न उत्पन्न हो जाते है।
प्रश्न 27. वर्षा काल में नमक, पापड़, पुस्तकें आदि नम क्यों हो जाती है?
उत्तर : वर्षाकाल में वायु में जलवाष्प की मात्रा अधिक होती है। वायु में जलवाष्प की उष्ण आद्रता कहलाती है। वायु में उष्ण इसी नमी को सोखकर ये वस्तुएं नम हो जाती है।
प्रश्न 28. गर्मी में हल्के रंग के कपडे पहनना क्यों पसंद किया जाता है?
उत्तर : हल्के रंग के कपड़ों पर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश का अधिकतर भाग परावर्तित होकर वापस मुड़ जाता है जबकि गहरे रंग के कपड़े सूर्य के प्रकाश के अधिकतर भाग को अपने मइ समाहित कर लेता है और गर्मी के दिनों में परेशानी पैदा करता है। जबकि हल्के रंग वाले कपड़े इसे वायरस लौटाकर शरीर को शीतलता का अनुभव करते हैं।
प्रश्न 29. बरसात के दिनों में आकाश में इंद्र धनुष का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर : प्रकाश जब एक माध्यम से दुसरे माध्यम में प्रवेश करता है सो यह अपने निश्चित पथ से थोड़ा मुड़ जाता है प्रकाश का यह गुण अपवर्तन कहलाता है। अपवर्तन के समय प्रकाश में उपस्थित अलग-अलग रंग अपनी-अपनी प्रवृति के हिसाब से कम ज्यादा मुड़ते है अतः प्रकाश अपने सात रंगों में बंट जाता है। हवा, पानी, काँच आदि अलग-अलग माध्यम है जिसमे एक से दुसरे में प्रवेश करते समय अपवर्तन की क्रिया होती है। बरसात के दिनों में बादलों से टपकती बूंदों से सूर्य का प्रकाश टकरा कर आकाश में भी ठीक इसी तरह इन्द्रधनुष का निर्माण कर देता है।
प्रश्न 30. हवाई जहाज हवा में कैसे उड़ता है?
उत्तर : हवाई जहाज का इंजन की वजह से नहीं बल्कि अपने पंख के आकर की वजह से उड़ पाना सम्भव हो पाता है। पंख की इस विशेष बनावट को एरोफाइल कहते हैं। इस एरिफ़ाइल की विशेषता यह है कि पंख के ऊपर और नीचे से गुजरने वाली हवा को पीछे जाकर एक ही समय पर मिलने के लिये ऊपर से होकर जाने वाला हवा को नीचे से होकर जाने वाली हवा से तेज़ चलना पड़ता है। वायु की गति जितनी तेज़ होती है उसका दबाव उतना ही कम होता है। पंख के ऊपर वाले भाग में वायु का दाब , नीचे वाले भाग की तुलना में कम होगा, जिससे पंख ऊपर उठने को बाध्य होंगे वायुदाब के अन्दर द्वारा उत्पन्न वह बल जिस के कारण वायुयान ऊपर उठने को मजबूर हो जाता है। उत्थापक बल कहलाता है। इंजन का काम तो होता है वायुयान की तेजी के साथ वायु के बीच से गुजारना ताकि उत्थापक बल द्वारा यह ऊपर उठाया जा सके।
प्रश्न 31. चोरों का पता लगाने में अंगुलियों के निशान के साथ-साथ पेरों के निशान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन निशानों को सबूत के लिये कैसे सुरक्षित रखा जाता है?
उत्तर : जहाँ पर चोर के पैरों के निशान नज़र आता है उसके चारों ओर कार्ड बोर्ड की एक पतली लम्बी पट्टी काटकर जमीन में धंसाते है तथा प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के पानी के साथ मिलाकर क्रीम जैसा गाढ़ा घोल तैयार करके घोल को गत्ते के घेरे में पलट देते है। प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के सूखने (8-10 घंटे) तक गत्ते को हटाकर इसे जमीन से अलग कर इसके नीचे की ओर चिपकी मिट्टी को अलग कर लेते है और इसके ऊपर चिकनाई ग्रीस, सरसों का तेल मलते हैं।
प्रश्न 32. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी क्यों पकता है?
उत्तर : खुले बर्तन में खाना बनाने की अपेक्षा ढके बर्तन में खाना जल्दी पकता है क्योंकि पानी से बनने वाली भाप उसमें बेकार नहीं जाती है। ढके बर्तन में दाब भी अधिक होता है नियमानुसार जैसे-जैसे दाब बढ़ता है पानी का क्वथनांक कम होता जाता है। प्रेशर कुकर में दाब अधिक हो जाने के कारण पानी या उसमें पकाये जाने वाले पदार्थो का क्वथनांक घट जाता है जिससे वे जल्दी पक जाते हैं।
प्रश्न 33. टीके क्यों लगाये जाते हैं?
उत्तर : ये टीके विभिन्न प्रकार के रोगों के बचाव के लिये लगाये जाते हैं। इन टीकों को लगाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न हो जाती है अर्थात रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता उत्पन्न होने से रोगाणु शरीर पर अपना प्रभाव नहीं डाल सकते है।
प्रश्न 34. जादू का खेल दिखाने वाले नींबू से खून टपकाता हुआ दिखाते हैं। यह कैसे संभव है?
उत्तर : नीम्बू में सीरींज द्वारा मेथील ओरेज प्रवेश कराते है जो नींबू में उपस्थित साइटिक अम्ल से क्रिया करके लाल बिबनेनाइड रूप में परिवर्तित हो जाता है जिससे नींबू का रस लाल हो जाता है। और काटने पर लाल रंग का रस प्राप्त होता है।
प्रश्न 35. अत्यधिक गर्मियों में पौधे क्यों मुरझा जाते हैं?
उत्तर : अत्यधिक गर्मी में जब भूमि में मूल द्वारा जल अवशोषण से यदि वाष्पोत्सर्जन का अनुपात अधिक हो जाये तो पौधा मुरझा जाते हैं।
प्रश्न 36. नमक में आयोडीन की पहचान कैसे की जाती है?
उत्तर : डॉक्टर हमें आयोडीन युक्त नमक खाने की सलाह देते हैं किन्तु नमक में आयोडीन है इसकी उपस्थिति का पता लगाने के लिये नमक में एक दो बूंद आयोडीन की डालने पर नमक यदि गाढ़ा नीला हो जाता है तो यह आयोडीन की उपस्थिति को दर्शाता है।
प्रश्न 37. नींबू, संतरा , टमाटर , इमली आदि स्वाद में खट्टे क्यों होते हैं?
उत्तर : नींबू, संतरा, टमाटर, इमली की कोशिकाओं की रिक्तिकाओं में धुलित अवस्था में साइट्रिक अम्ल, हार्टरिक अम्ल व ऑक्सेलिक अम्ल का संग्रह होता है। अतः इनमें स्थित इन रासायनिक पदार्थो के कारण ही नींबू, संतरा, टमाटर, इमली का स्वाद खट्टा होता है।
प्रश्न 38. तूफान एवं चक्रवात क्यों आते हैं?
उत्तर : किसी स्थान पर वायु दाब के अचानक कम हो जाने से वहाँ पर अधिक वायुदाब वाले स्थान से वायु आने की संभावना हो जाती है। आने वाली वायु की गति पर आँधी, तूफ़ान, चक्रवात आते हैं।
प्रश्न 39. जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएँ हिलती हुई क्यों दिखाई देती है?
उत्तर : अपवर्तन के कारण ही जलती हुई लौ के ऊपर से देखने पर दूसरी ओर की वस्तुएँ हिलती हुई दिखाई देती है।
प्रश्न 40. समुद्र का पानी स्वाद में खारा क्यों लगता है?
उत्तर : समुद्र के पानी में सोडियम क्लोराइड अधिक मात्रा में घुला रहता है। इसी लवण की उपस्थिति के कारण समुद्र का पानी खारा लगता है।
प्रश्न 41. एक जगह खड़े होकर पतंग को एक मामूली से धागे के सहारे इतनी ऊँचाई तक कैसे उड़ा सकते हैं?
उत्तर : जब पतंग उड़ती है तो हवा की शक्ति पतंग के सामने की ओर पहुँचती है तो इससे उच्च वायुदाब बनता है ।पतंग के दूसरी ओर यह दाब कम होता है जिससे पतंग ऊपर उठती है। जब पतंग ऊपर उठती है तो दूसरी ओर पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति इसे नीचे की ओर भी खींचने का प्रयास करती है, परन्तु पतंग में डोर इस तरह बांधी जाती है कि वह संतुलन बनाकर हवा में उड़ती रहती है।
प्रश्न 42. बोतल के मुँह पर कीप रखकर भरते समय पानी बहुत धीमी गति से इसके अन्दर जाता है परन्तु कीप को थोड़ा ऊँचा उठा लेने पर यह गति एकाएक तेज़ क्यों हो जाता है?
उत्तर : जब कीप से पानी डाला जाता है तो पानी बोतल के अन्दर प्रवेश करके इसे भरना शुरू कर देता है, जिससे बोतल में मौजूद हवा पर दबाव पड़ता है क्योंकि इस हवा को आसानी से बाहर निकलने के लिये कोई खुला रास्ता नहीं मिलता है। बोतल के मुँह पर कीप इस तरह रखी होती है कि उसका मुँह लगभग पूरी तरह ढक जाता है। फिर भी यह जोड़ वायुरुद्ध तो है नहीं अतः हवा को बाहर निकलने के लिये कुछ न कुछ जगह मिल ही जाती है और जिस गति से यह बाहर निकलती है बोतल में पानी भरने की गति भी वही होती है। इसलिए जब कीप को थोड़ा ऊँचा किया जाता है तो अन्दर की हवा का बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह खुल जाता है और तब इस हवा के बिना रुकावट तेजी से बाहर ढ़केल कर पानी बोतल में अपने लिये जगह बनाता जाता है।
प्रश्न 43. राजस्थान में सांभर झील के जल से नमक का उत्पादन कैसे किया जाता है?
उत्तर : समुद्र या झीलों के नमक शुष्क जल से नमक को पृथक करने में वाष्पीकरण के गुण का उपयोग होता है। छोटी-छोटी क्यारियाँ बनाकर उनमें जल भर देते है। क्यारियों की सतह से सूर्य के ताप से जल तो वाष्प बनकर हवा में मिल जाता है तथा नमक शेष रह जाता है।
प्रश्न 44. रेत पर चलने में व्यक्ति को कठिनाई होती है पर ऊँट आसानी से क्यों चल पाता है?
उत्तर : व्यक्ति के पैरों का क्षेत्रफल ऊँट से कम होता है अतः क्षेत्रफल कम होने से व्यक्ति के शरीर के भार के कारण बल अधिक लगता है तथा पैर रेत में धंस जाते हैं जब कि ऊँट के पैरों का क्षेत्रफल अधिक होने से ऊँट के शरीर के भार के कारण बल कम लगता है तथा ऊँट के पैर रेत में नहीं धंसते हैं और ऊँट रेत में आसानी से चल पाता है।
प्रश्न 45. बालक को जब कान पर जोर से थप्पड़ मारा जाता है तो वह असंतुलित होकर नीचे क्यों गिर जाता है?
उत्तर : बालक के जब कान पर जोर से थप्पड़ मारा जाता है तो वह असंतुलित होकर नीचे गिर जाता है क्योंकि कान के अन्तःकर्ण में अर्द्धवर्ताकार नलिकाएँ होती हैं जो शरीर के सन्तुलन को बनाये रखती है। जब बालक को थप्पड़ मारा जाता है तो अर्धवृताकार नलिकाओं में भरा द्रव हिल जाता है तथा बालक असंतुलित होकर गिर जाता है।
प्रश्न 46. उबलते हुये पानी की अपेक्षा भाप अधिक जलन पैदा क्यों करती है?
उत्तर : उबलते हुये पानी का तापमान 100°C होता है। जबकि भाप में कुछ अधिक अतिरिक्त गुप्त उष्मा होती है जिसके कारण भाप अधिक जलन पैदा करती है। बाद में अतिरिक्त गुप्त उष्मा का मान 536 किलो कैलोरी होता है।
प्रश्न 47. 0° सेंटीग्रेड वाली बर्फ 0°C वाले पानी की तुलना में अधिक ठण्डी क्यों होती है?
उत्तर : बर्फ की पिण्ड की गुप्त उष्मा 80 किलो कैलोरी होती है अतः बर्फ में 80 किलो कैलोरी उष्मा कम होने के कारण 0°C ताप वाष्पी बर्फ 0°C वाले जल की अपेक्षा अधिक ठण्डी लगती है।
प्रश्न 48. रॉकेट का ऊपरी भाग शंकुनुमा क्यों बनाया जाता है?
उत्तर : वायुमंडल के प्रतिरोध को कम करने एवं वायुमंडल के घर्षण से जलकर नष्ट होने से बचाने के लिये रॉकेट का ऊपरी भाग शंकुनुमा बनाया जाता है।
प्रश्न 49. चमगादड़ रात्रि के अँधेरे में भी कैसे उड़ सकते हैं?
उत्तर : चमगादड़ रात्रि में पराश्रव्य ध्वनि उत्पन्न करके एक निश्चित दिशा में उड़ते है यदि उनके उड़ने की दिशा में अवरोध है तो उस अवरोध से यह पराश्रव्य ध्वनि टकराकर लोटेंगी। टकराकर लौटने वाली इस पराश्रव्य ध्वनि को चमगादड़ सुनते है। जिससे उन्हें पता चल जाता है कि आगे अवरोध है इस प्रकार अवरोध का पता चलने पर वे अपनी गति की दिशा बदल लेते है। इस प्रकार चमगादड़ रात्रि के अँधेरे में भी उड़ सकती है
प्रश्न 50. ऊँचाई पर ऑक्सीजन की कमी होती है फिर भी पहाड़ों पर रहने वाले व्यक्ति बड़ी सक्रियता से अपने जीवन की गतिविधियाँ कैसे कर लेते हैं?
उत्तर : अधिक ऊँचाई पर ऑक्सीजन की कमी होती है फिर भी ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों के निवासी बड़ी सक्रियता से जीवन की गतिविधियाँ कर लेते हैं क्योंकि ऐसे क्षेत्र के निवासी अधिक ऊँचाई के प्रति अनुकूलित हो जाते है।इनकी वक्षगुहा का आयतन अधिक होता है जिससे इनके फेफड़ों के वायुकोषों का सतही क्षेत्र अधिक हो जाता है।इनके रुधिर में लाल रुधिर कणिकाओं की संख्या अधिक होती है तथा ऊतकों जे मध्य अपेक्षाकृत अधिक सघन कोशिका जाल होता है। परिश्रम करने से उनकी पेशियों में कम केशिका किण्वन होता है और लेवटेर की मात्रा कम बनती है अतः इन्हें श्रम से होने वाली थकान को दूर करने के लिये कम ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
No comments:
Post a Comment