पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन का उद्घाटन किया:

पीएम नरेंद्र मोदी ने नयी दिल्ली में 9 जनवरी 2018 को प्रवासी भारतीय केंद्र में प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस कॉन्फ्रेंस में 23 देशों संसद के 124 सदस्य एवं 17 मेयर भाग ले रहे हैं। ग्याना से 20 सांसदों और 3 मेयरों का सबसे बड़ा दल आ रहा है।

प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। विदेश में रह रहे भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपने देश के लिए किए गए योगदान के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

पहली प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन (पीआईओ पार्ल्यामेंटरी कॉन्फ्रेंस) को सरकार द्वारा विदेश में रहे भारतीय मूल के लोगों तक पहुंचने के मकसद से आयोजित किया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के तंबाकू उत्पाद पैकेटों के 85 फीसद हिस्से पर सचित्र चेतावनी संबंधी आदेश को रद्द किया:

तम्बाकू उत्पादों पर सचित्र चेतावनी को लेकर शीर्ष न्यायालय ने 8 जनवरी 2018 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाते हुए कहा कि ‘नागरिकों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता’ है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने तम्बाकू उत्पादों के पैकेजिंग क्षेत्र में 85 प्रतिशत हिस्से पर सचित्र चेतावनी छापने का नियम अनिवार्य किया था, जिस पर कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया था। उच्च न्यायालय ने कहा था कि इस आदेश को रद्द करने से सचित्र चेतावनी के बारे में सरकार का पुराना आदेश स्वत: लागू हो जाएगा जिसमें 40 फीसद सचित्र चेतावनी छापने की बात कही गई है।

ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वेक्षण के नतीजे के अनुसार भारत में सचित्र चेतावनी प्रभावी है क्योंकि तंबाकू के सेवन में कमी आई है और 81 लाख जिंदगियां बचाई गई हैं।

भारत के पहले मल्टी पेटाफ्लॉप सुपरकंप्यूटर 'प्रत्‍यूष' को राष्ट्र को समर्पित किया गया:

केन्‍द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पुणे में भारत का सबसे तेज और पहला मल्‍टीपेटाफ्लोप्‍स सुपर कम्‍प्‍यूटर देश को समर्पित किया। इस सुपर कम्‍प्‍यूटर को सूर्य के नाम पर प्रत्‍यूष नाम दिया गया है।

इसे भारतीय मौसम विज्ञान संस्‍थान, पुणे में लगाया गया है जिससे पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय से सटीक मौसम और जलवायु पूर्वानुमान में और सुधार होगा।

इस सुपर कंप्यूटर की हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (एचपीसी) क्षमता 6.8 पेटाफ्लॉप है, जो कई अरब गणनाएं एक सेकेंड में कर सकता है। ब्रिटेन, जापान और अमेरिका के बाद भारत मौसम एवं जलवायु निगरानी संबंधी कार्यों के लिए एचपीसी क्षमता वाला चौथा प्रमुख देश बन गया है।

ब्रिटेन 20.4 पेटाफ्लॉप की सर्वाधिक एचपीसी क्षमता वाला देश है। वहीं, जापान की एचपीसी क्षमता 20 पेटाफ्लॉप और अमेरिका की 10.7 पेटाफ्लॉप है।

इससे पहले एक पेटाफ्लॉप की क्षमता के साथ भारत आठवें स्थान पर बना हुआ था। इस सुपर कंप्यूटर के आने के बाद भारत ने कोरिया (4.8 पेटाफ्लॉप), फ्रांस (4.4 पेटाफ्लॉप) और चीन (2.6 पेटाफ्लॉप) को पीछे छोड़ दिया है।

अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "लीजन ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया जाएगा:

42वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता बुक फेयर में बांग्ला फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सौमित्र चटर्जी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "लीजन ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया जाएगा।

सौमित्र चट्टोपाध्याय को यह पुरस्कार फ्रांसीसी संस्कृति और संचार मंत्री फ्रेंकोइस निसेन द्वारा 30 जनवरी 2018 को प्रदान किया जाएगा।

चट्टोपाध्याय ने सत्यजीत रे की अभिजन, चारूलता, अरण्येर दिनरात्रि, अशनि संकेत, सोनार केल्ला, जॉय बाबा फेलुनाथ, घरे बाइरे और गणशत्रु फिल्मों में काम किया था।

एआर रहमान सिक्किम के ब्रांड एम्बेस्डर बनाये गए:

प्रसिद्द संगीतकार एआर रहमान को सिक्किम का ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त किया गया है। वह एक साल तक यहां के ब्रांड एम्बेस्डर रहेंगे।

11 दिवसीय पर्यटन उत्सव रेड पांडा विंटर कार्निवल का आगाज 8 जनवरी 2018 के शहर के पालजोर स्टेडियम में हुआ। समारोह के उद्घाटन में मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने एम्बेस्डर बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एआर रहमान सिक्किम के पर्यटन व अन्य संभावनाओं को विश्व के धरातल पर ले जाएंगे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार के आधिकारिक प्रतीक चिह्न का अनावरण किया:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सरकार के आधिकारिक प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। केन्द्र सरकार ने हाल में इसे मंजूरी दी थी। इस लोगो के शीर्ष पर अशोक स्तंभ बने हुए है और मध्य में विश्व बांग्ला थीम है।

नए लोगो में हरे रंग को प्राथमिकता दी गई है। नए लोगो में भारत सरकार का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को दिखाया गया है। अशोक स्तंभ पर हल्का हरा रंग डाला गया है। नीचे हरे रंग के बॉर्डर के बीच में पश्चिम बंगाल के मानचित्र को दिखाया गया है।

आइसलैंड समान वेतन वैध बनाने वाला पहला देश बना:

लैंगिक समानता की दिशा में यूरोप के छोटे से देश आइसलैंड ने एक बड़ा कदम उठाया है। आइसलैंड पुरुषों और महिलाओं के बीच समान वेतन को वैध करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। आइसलैंड में अब काम के लिए महिलाओं की तुलना में  पुरषों को अधिक वेतन देना अवैध होगा।

वहां के नए कानून के मुताबिक 25 से ऊपर स्टाफ रखने वाली किसी भी कंपनी को सरकार से इसका सर्टिफिकेट लेना होगा कि वह महिलाओं और पुरुषों के वेतन में भेदभाव नहीं कर रही है।

एनबीएफसी के रूप में कार्य करने के लिए टीआईएचसीएल को आरबीआई द्वारा अनुमति प्राप्त हुई:

तेलंगाना औद्योगिक स्वास्थ्य क्लिनिक लिमिटेड (टीआईएचसीएल), जोकि एक राज्य सरकार की पहल है, ने गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में रजिस्टर और काम करने के लिए आरबीआई की अनुमति प्राप्त की।

यह पहली राज्य के स्वामित्व वाली और सह-वित्तीय एनबीएफसी होगी। इसने एमएसएमई सेगमेंट में स्मार्ट गवर्नेंस कैटेगरी के तहत सितंबर 2017 में SKOCH प्लैटिनम अवॉर्ड जीता था।

दिल्ली सरकार ने बस, मेट्रो में यात्रा करने के लिए कॉमन कार्ड शुरू किया:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8 जनवरी 2018 को ‘दिल्ली कॉमन मोबिलिटी कार्ड’ लांच किया जिसकी सहायता से दिल्ली मेट्रो और शहर की 250 चयनित बसों में एक ही कार्ड से यात्रा की जा सकेगी।

दिल्ली सरकार का लक्ष्य 1 अप्रैल से इस कॉमन मोबिलिटी कार्ड का प्रयोग मेट्रो और दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन व कलस्टर सेवा की सभी बसों में शुरू करने का है। ट्रायल के दौरान, बस में मेट्रो कार्ड को इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) पर रखने पर एक टिकट जारी होगा और यात्रियों को उनके मेट्रो कार्ड में बची राशि के बारे में भी बताया जाएगा।

ईटीएम से यात्रियों के द्वारा भुगतान राशि पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्प (डीएमआरसी) के पास जाएगी, जिसके बाद यह राशि दिल्ली सरकार को भेजी जाएगी।

ओपरा विनफ्रे को 75वें गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार में ‘सेसिल बी डी मिले’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया:

हॉलीवुड में बेहतरीन योगदान के लिए ओपरा विनफ्रे को 75वें गोल्डन ग्लोब्स पुरस्कार में ‘सेसिल बी डी मिले’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हासिल करने वाली वह पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला हैं।

इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1952 में की गई थी और यह सम्मान हासिल करने वाली ओपरा 15वीं महिला हैं। ओपरा ने पुरस्कार लेते हुए अपने भाषण में हॉलीवुड में जारी यौन उत्पीड़न की बहस को आगे बढ़ाया और कहा कि मामले में मीडिया ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केंद्र कॉयर नीति और कॉयर विजन को लांच करेगा:

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने घोषणा की है कि कॉयर सेक्टर में संभावित क्षमताओं को देखते हुए इसे बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र जल्द ही एक नई कॉयर पॉलिसी और कॉयर-विजन 2020 की घोषणा करेगा।

सिंह ने कहा है कि विजन वर्ष 2021-22 तक 20,000 करोड़ रुपये के कॉयर उत्पादों के निर्यात और 40,000 करोड़ रुपये की घरेलू बिक्री को लक्षित करता है। इस अवधि के दौरान इस क्षेत्र में 20 लाख नई नौकरियां उत्पन्न होने की संभावना भी है।

केरल राज्य में 179 कॉयर यूनिटों के आधुनिकीकरण के लिए कॉयर बोर्ड द्वारा 2017-18 के दौरान 1.16 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।

No comments:

Post a Comment