Hindi Grammar

पर्यायवाची शब्द :

पर्यायवाची शब्द के कुछ उदाहरण-

शब्द - अश्व
पर्यायवाची - घोड़ा, तुरंग, हय, वाजि, घोटक, सैंधव

शब्द - अनुपम
पर्यायवाची - अद्वितीय, अनोखा, अपूर्व,अद्भुत, निराला, अनूठा

शब्द - अग्नि
पर्यायवाची - आग, अनल, पावक, ज्वाला, वह्नि

शब्द - अर्जुन
पर्यायवाची - भारत, गुडाकेश, पार्थ, सहस्त्रार्जुन

शब्द - अचानक
पर्यायवाची - अकस्मात, अनायास, एकाएक, दैवयोग

शब्द - अमृत
पर्यायवाची - सुधा, पीयूष, अमिय, सोम, अमी

शब्द - अहंकार
पर्यायवाची - दंभ, घमंड, दर्प, अभिमान

शब्द - अंधकार
पर्यायवाची - तिमिर, अँधेरा, तम, तमिस्त्र

शब्द - आँख
पर्यायवाची - नेत्र, लोचन, दृग, चक्षु, नयन, विलोचन

शब्द - आकाश
पर्यायवाची - गगन, आसमान, अंबर, नभ, अनंत, शून्य, व्योम

शब्द - आभूषण
पर्यायवाची - अलंकार, भूषण, गहना, जेवर

शब्द - इंद्र
पर्यायवाची - सुरेश,  देवेंद्र,  देवराज,  पुरंदर, सुरपति, महेंद्र, देवेश

शब्द - ईश्वर
पर्यायवाची - प्रभु,  परमेश्वर,  भगवान,  परमात्मा, दीनबंधु, जगन्नाथ

शब्द - इच्छा
पर्यायवाची - आकांक्षा,  चाह,  अभिलाषा,  कामना

शब्द - उन्नति
पर्यायवाची - उत्थान, विकास, प्रगति, अभ्युदय, उत्कर्ष

शब्द - उद्यान
पर्यायवाची - बाग, बगीचा, फुलवारी, उपवन, वाटिका

शब्द - कपड़ा
पर्यायवाची - वस्त्र, पट, अंबर, वसन, चीर

शब्द - कमल
पर्यायवाची - जलज, अंबुज, नीरज, पंकज, वारिज, अरविंद, सरसिज, नलिन, राजीव, सरोज

शब्द - कामदेव
पर्यायवाची - मदन, मनसिज, मनोज, विश्वकेतु, काम, पंचशर, रतिपति, अनंग

शब्द - किरण
पर्यायवाची - अंशु, कर, रश्मि, मरीचि, मयूख

शब्द - किनारा
पर्यायवाची - तट, तीर, कगार, कूल

शब्द - कोयल
पर्यायवाची - पिक, कोकिला, श्यामा, वसंतदूत

शब्द - कृष्ण
पर्यायवाची - श्याम, घनश्याम, कान्हा, केशव, माधव, वासुदेव, गोपाल, राधा-वल्लभ, मोहन, गिरिधर, मुरारि

शब्द - कुबेर
पर्यायवाची - किन्नरेश, यक्षराज, घनंद, धनपति

शब्द - गणेश
पर्यायवाची - गणपति, गजानन, गजवदन, विनायक

  अनेक के एक शब्द  :

218. इसे इस प्रकार समझा जा सकता है-
1. जहाँ पहुँचा न जा सके - अगम, अगम्य
2. जिसे बहुत कम ज्ञान हो, थोड़ा जानने वाला - अल्पज्ञ
3. मास में एक बार आने वाला - मासिक
4. जिसके कोई संतान न हो - निस्संतान
5. जो कभी न मरे - अमर
6. जिसका आचरण अच्छा न हो - दुराचारी
7. पंद्रह दिन में एक बार होने वाला - पाक्षिक
8. अच्छे चरित्र वाला - सच्चरित्र
9. आज्ञा का पालन करने वाला - आज्ञाकारी
10. रोगी की चिकित्सा करने वाला - चिकित्सक
11. सत्य बोलने वाला - सत्यवादी
12. दूसरों पर उपकार करने वाला - उपकारी
13. जिसे कभी बुढ़ापा न आये - अजर
14. दया करने वाला - दयालु
15. जिसका आकार न हो - निराकार
16. जो आँखों के सामने हो - प्रत्यक्ष
17. जिसे देखकर डर (भय) लगे - डरावना, भयानक
18. जो स्थिर रहे - स्थावर
19. ज्ञान देने वाली - ज्ञानदा
20. भूत-वर्तमान-भविष्य को देखने (जानने) वाले - त्रिकालदर्शी
21. जानने की इच्छा रखने वाला - जिज्ञासु
22. जिसे क्षमा न किया जा सके - अक्षम्य
23. जिसका कोई मूल्य न हो - अमूल्य
24. जो वन में घूमता हो - वनचर
25. जो इस लोक से बाहर की बात हो - अलौकिक
26. जो इस लोक की बात हो - लौकिक
27. जिसके नीचे रेखा हो - रेखांकित
28. जिसका संबंध पश्चिम से हो - पाश्चात्य
29. जो स्थिर रहे - स्थावर
30. दुखांत नाटक - त्रासदी
31. जो क्षमा करने के योग्य हो - क्षम्य
32. हिंसा करने वाला - हिंसक
33. हित चाहने वाला - हितैषी
34. हाथ से लिखा हुआ - हस्तलिखित
35. सब कुछ जानने वाला - सर्वज्ञ
36. जो स्वयं पैदा हुआ हो - स्वयंभू
37. जो शरण में आया हो - शरणागत
38. जिसका वर्णन न किया जा सके - वर्णनातीत
39. फल-फूल खाने वाला - शाकाहारी
40. जिसकी पत्नी मर गई हो - विधुर
41. जिसका पति मर गया हो - विधवा
42. सौतेली माँ - विमाता
43. व्याकरण जाननेवाला - वैयाकरण
44. रचना करने वाला - रचयिता
45. खून से रँगा हुआ - रक्तरंजित
46. अत्यंत सुन्दर स्त्री - रूपसी
47. कीर्तिमान पुरुष - यशस्वी
48. कम खर्च करने वाला - मितव्ययी
49. मछली की तरह आँखों वाली - मीनाक्षी

BY :- VISHAL JOGRANA

No comments:

Post a Comment